कोई बलात्कारी पकड़ा जाए और उसे सजा मिले तो पीड़ित को इंसाफ मिलने की बात होती है। लेकिन मिशिगन में एक बलात्कारी को सजा मिलने पर कुत्तों को इंसाफ मिला।
हफपोस्ट के अनुसार मिशिगन के 36 साल के कुर्तिस पीटरसन को कुत्तों के बलात्कार के आरोप में 15 साल की सजा मिली।
मिशिगन लाइव के मुताबिक जज टिमोथी हिक ने कहा कि जानवरों के साथ सेक्स क्रूरता के मामले में सजा कम नहीं होनी चाहिए। मूक और लाचार जानवरों के साथ क्रूरता के दोषी कुर्तिस पीटरसन को 15 साल जेल में काटने होंगे।
हिक ने कहा कि उन्हें इस बात का भी डर है कि अगर दोषी को खुला छोड़ दिया गया तो वो और जानवरों के साथ भी सेक्स क्रूरता कर सकता है।
अदालत में पीटरसन के खिलाफ गवाही देते हुए पीटरसन के रूममेट जोएस ने कहा कि वो कमरे के भीतर का नजारा देख कर दंग रह गया। पीटरसन कुत्ते के साथ जबरन सेक्स कर रहा था। कुत्ता दर्द से कराह रहा था और पीटरसन एक विक्षिप्त की तरह जुर्म को अंजाम दे रहा था।
जोएस ने कहा कि एक बार तो उसने इस बात को अनदेखा कर दिया लेकिन कुछ ही दिन बाद उसने कमरे में दोबारा ऐसा होते देखा तो पुलिस को फोन कर दिया।
अपने बचाव में पीटरसन ने कहा कि वो कुत्तों के साथ खेल रहा था। अदालत ने पीटरसन को मानसिक रूप से बीमार और समाज के लिए खतरा बताते हुए 15 साल की सजा सुनाई।