पचास सालों से वेश्यावृति के धंधे में लगी दो जुड़वां बहनें 70 साल की उम्र में रेड लाइट एरिया को अलविदा कर रही हैं। आश्चर्य की बात ये है कि ये दोनों 50 साल के धंधे में 355,000 लोगों को सेवा दे चुकी हैं।
नीदरलैंड के एम्सटर्डम के रेड लाइट एरिया में पचास साल बिताने के बाद जुड़वां बहनें लुईस और मार्टिन दावा करते हैं कि वो दुनिया की सबसे उम्रदराज सेक्स वर्कर हैं। इन दोनों बहनों ने दावा किया है कि बतौर सेक्स वर्कर दोनों बहनें अभी तक 355, 000 लोगों के साथ रात बिता चुकी हैं।
एम्सटर्डम के रेट लाइट जोन में पिछले पचास साल से सेक्स दुकान चला रही लुइस और मार्टिन ने कहा कि अब दुनिया काफी बदल गई है। अब हम दोनों भी थक चुकी है। लुइस ने कहा कि जबसे नीदरलैंड में वेश्यावृति को कानूनी जामा पहनाया गया है तबसे इस धंधे में गिरावट आई है। नया कानून विदेशी लड़कियों के लिए तो बेहतर हैं लेकिन डच वेश्याओं को इससे खास फायदा नहीं हो रहा।
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक इन दोनों बहनों की जिंदगी पर पिछले साल एक डाक्यूमेंट्री फिल्म 'मीट द फोकन्स' बनाई गई थी। फिल्म में दोनों बहनों के प्रॉस्टिट्यूशन के धंधे पर प्रकाश डाला गया है।
लुइस ने कहा कि उसे आर्थराइटिस की बीमारी है और इसी कारण वो सेक्स पोजीशन नहीं बना पाती इससे ग्राहक नाराज होता है। दूसरी तरफ मार्टिन कहती हैं कि नए कानून के बाद इस धंधे में गिरावट आई है। मार्टिन कहती है कि एक वृद्ध ग्राहक तो अब तक उनके पास रोजाना आता है। रिटायरमेंट के बाद उस ग्राहक को मना करना काफी दुखदायी होगा।
हालांकि दोनों बहनें शादी करके घर बसा चुकी हैं। लुइस के चार बच्चे हैं और मार्टिन के पास तीन बच्चे हैं। इनका कहना है कि बच्चे चाहें जिस तरह अपना कैरियर बना सकते हैं। वो कोई रोक टोक नहीं करेगी। खुद पर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म से जो आमदनी होगी उसी से गुजारा करेंगी। इनका ये भी सोचना है कि सेक्स वर्कर के तौर पर कमाई गई एक्सट्रा रकम से कोई नया धंधा शुरू कर सकती हैं।