फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो महिला नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 15 Mar 2022 05:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। यहां मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो महिला नक्सली मारी गई हैं।
 
विज्ञापन
एनकाउंटर में नक्सली ढेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। यहां के दंतेवाड़ा में कटेकल्याण पीएस सीमा इलाके में मंगलवार को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो महिला नक्सली मारी गईं।

विज्ञापन


 सुरक्षा बलों के मुताबिक, मारी गई नक्सली महिला में से एक की पहचान पेदारस एलओएस कमांडर मंजुला पुनेम और दूसरी की डीव्हीसी सुरक्षा दल की सदस्य मुचाकी गंगी  के रूप में हुई है। साथ ही दोनों महिला नक्सली कई घटनाओं में भी शामिल रही हैं।

इस घटना के बारे में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाने के गांव जियाकोरथा, गोरली और दानीकोरथा क्षेत्र के जंगलो में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह दंतेवाड़ा डीआरजी, सुकमा डीआरजी, सीआरपीएफ के जवान और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। टीमें जब गोरली और मुथेली के बीच जंगल में पहुंची तभी पहले से वहां मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों के हमले का सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। कुछ देर तक जवानों का मुकाबला करने के बाद नक्सली जंगलों में भाग गए। 
विज्ञापन


नक्सलियों के भाग जाने के बाद जंगल में खोजबीन के दौरान सुरक्षा बलों को दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं, नक्सलियों की कैंपिंग सामग्री और विस्फोटक भी मिला है। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि इस कार्रवाई में दो 12 बोर की राइफल और एक देशी हथियार बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें