फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह करेगी आसान: होली के बाद दिल्ली वापस आने वाले लोगों को मिलेगी राहत, चलेंगी ये खास गाड़ियां

Tue, 15 Mar 2022 01:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के बाद दिल्ली वापस लौटने वालों यूपी-बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने खासतौर पर इन ट्रेनों को संचालित करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
ट्रेन यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 02364/02363 आनंद विहार-पटना-आनंद विहार के बीच चलेगी तो ट्रेन संख्या 02397/02398 दिल्ली जंक्शन-गया-दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर-वलसाड-मुजफ्फरपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। होली के बाद चलने वाली आरक्षित स्पेशल ट्रेन से दिल्ली वापस आने वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02364 आनंद विहार से 25 व 28 मार्च को चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात 11:30 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02363 पटना से आनंद विहार के लिए 23 व 27 मार्च को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02398 दिल्ली जंक्शन से गया के लिए 23 व 26 मार्च को दिल्ली जंक्शन से सुबह 8:10 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02397 गया से  दिल्ली जंक्शन के लिए 22 व 25 मार्च को चलेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 05557 मुजफ्फरपुर से वलसाड के लिए 22 व 29 मार्च को चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन  हाजीपुर, छपरा, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या छावनी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, शमशाबाद टाऊन, आगरा छावनी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, बडोदरा, भरूच और सूरत स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें