फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सनातन धर्म के विवाद के बीच देवघर पहुंचे लालू यादव, पत्नी के साथ किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

Mon, 11 Sep 2023 12:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर

सार

लालू यदव और राबड़ी देवी दोनों सोमवार की सुबह 7:30 बजे मंदिर की परिसर में पहुंचें, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मंदिर के प्रबंधक सह पुजारी रमेश परिहस्त भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
Lalu Yadav - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंडिया गठबंधन में शामिल डीएमके नेताओं की सनातन धर्म पर टिप्पणी के बीच आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बिहार की पूर्व सीएम और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी साथ थीं। उन्होंने यहां पूजा की और बाबा बैद्यनाथ पर दूध भी चढ़ाया।
विज्ञापन


 

लालू यदव और राबड़ी देवी दोनों सोमवार की सुबह 7:30 बजे मंदिर की परिसर में पहुंचें, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मंदिर के प्रबंधक सह-पुजारी रमेश परिहस्त भी वहां मौजूद थे। उन्होंने लालू यादव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। 
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक ने कहा, बहुत दिनों बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यहां दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने देश में लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। मंदिर में लालू प्रसाद यादव के साथ आरजेडी झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राज्य अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री सत्यानंद भोकता और अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन


लालू देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद झारखंड में दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर गए। वहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की। दोपहर में वे पटना के लिए रवाना होंगे। लालू अपनी पत्नी के साथ रविवार को देवघर पहुंचे, वहां वो सर्किट हाउस में रुके। रविवार को झारखंड के नेता और कार्यकर्ताओं ने लालू यादव से मुलाकात की। इससे पहले चार सितंबर को लालू प्रसाद सोनेपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। सात सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर पटना के बांके बिहारी लाल मंदिर में भी पूजा-अरंचना के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें