फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा बने बूंदी के 26वें राजा, सेना के कई पदकों से हो चुके सम्मानित

Sun, 12 Dec 2021 10:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

समिति ने कुल 118 पूर्व जागीरदारों और ठिकानेदारों में से 108 की सहमति से चार दिसंबर को ब्रिगेडियर हाड़ा को बूंदी का अगला राजा चुना, जो स्वतंत्रता से पहले एक रियासत थी।
विज्ञापन
ताजपोशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा रविवार को बूंदी के 26वें राजा बनाए गए। भव्य कार्यक्रम के दौरान उनकी ताजपोशी की गई। वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडर हैं और सेना के कई पदकों से सम्मानित भी हो चुके हैं। हालांकि, हाड़ा के नाम पर शाही उत्तराधिकारी परिवार ने आपत्ति जताई है। शाही परिवार के आखिरी राजा कर्नल म्हारो राजा बहादुर सिंह के बेटे और शाही परिवार के उत्तराधिकारी रंजीत सिंह के निधन के बाद 11 साल से यह शाही पद रिक्त था। इसकी वजह उनकी कोई संतान न होना बताई जा रही है। हाड़ा राजपूत समुदाय ने इतने लंबे समय से शीर्ष पद खाली रहने के बीच अगले राजा का नाम चुनने के लिए 'पाग' समिति गठित की थी।

विज्ञापन


'पाग' का मतलब, राजा के निधन के बाद उसके उत्तराधिकारी को पहनाई जाने वाली पगड़ी है। पाग समिति ने कुल 118 पूर्व जागीरदारों और ठिकानेदारों में से 108 की सहमति से चार दिसंबर को ब्रिगेडियर हाड़ा को बूंदी का अगला राजा चुना, जो स्वतंत्रता से पहले एक रियासत थी। कोटा-जयपुर मार्ग पर सतुर गांव स्थित मां रक्तदंतिका मंदिर में रविवार को पाग समारोह में ब्रिगेडियर हाड़ा की ताजपोशी हुई।

इस बीच बलभद्र सिंह के नेतृत्व वाले वंशानुगत उत्तराधिकारी के परिवार ने हाड़ा की ताजपोशी का विरोध किया। सिंह ने कहा कि चूंकि अंतिम राजा बहादुर सिंह कापरेन शाही परिवार से उनके भाई थे और उन्हें बूंदी के तत्कालीन राजा ईश्वरी सिंह ने गोद लिया था, ऐसे में उनके पुत्र वंशवर्धन सिंह बूंदी के शाही पद के उत्तराधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें