फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामताड़ा नाव हादसा: चौथे दिन बरामद हुए तीन और शव, 64 घंटे से लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 27 Feb 2022 04:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

घटना के बाद से ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी घाट पर डटे हुए हैं। नदी में डूबे लोगों को ढूंढने के लिए लगभग  किलोमीटर के एरिया में मैंपिंग कर अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड़ के जामताड़ा जिले में चार दिन पहले हुए नाव हादसे में रविवार को तीन और शव बरामद हुए हैं। गुरुवार को हुए इस हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से पिछले 64 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को बरामद हुए तीन शवों की पहचान पंजनिया गांव के विनोद मोहाली पिता जयलाल मोहली के रूप में हुई है। वहीं एक महिला और बच्ची का शव भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह दोनों मां-बेटी हैं। इनकी पहचान मेंझिया मोमिनपाड़ा निवासी अबुल अंसारी की पत्नी जुबिदा बीबी और बेटी गुलफसा खातून के रूप में हुई है। अबुल अंसारी का शव अब तक नहीं मिला है।

घटना के बाद से ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी घाट पर डटे हुए हैं। हादसे में लापता लोगों की तलाश के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नदी में डूबे लोगों को ढूंढने के लिए लगभग  किलोमीटर के एरिया में मैंपिंग कर अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को बराकर नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 12 लोग लापता हो गए थे। बेमौसम बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। जामताड़ा के उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ने बताया था कि घटना के समय नाव में करीब 16 से 18 लोग सवार थे जो शाम करीब सात बजे पलट गई थी। स्थानीय लोगों ने चार लोगों को बचा लिया था । बीते शनिवार को भी एक महिला का शव बरामद किया गया था। इसके अलावा कई मोटरसाइकिलें, साइकिलें और हादसे का शिकार हुए लोगों का सामान बरामद किया गया है। हादसे का शिकार हुई नाव भी बरामद कर ली गई है। 

घटना वाले दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्विटर पोस्ट में कहा था कि जामताड़ा जिले के बीरगांव के पास नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान का काम कर रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें