फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: नाराज भीड़ ने चार पुलिसकर्मियों को वन अधिकारी समझकर पीटा; तीन को हिरासत में लिया गया

Sat, 11 Sep 2021 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड)

सार

वन विभाग के वाहन की टक्कर में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था। इसी वजह से सेमरी गांव के निवासी आक्रोशित थे। जानकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों को मनातु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में नाराज भीड़ ने वन अधिकारी समझकर एक अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दरअसल, वन विभाग के वाहन की टक्कर में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था। इसी वजह से सेमरी गांव के निवासी आक्रोशित थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मनातू थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शुक्रवार शाम एक आरोपी महिला को अदालत में पेश कर अपनी जीप से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने सोचा कि यह वही वन विभाग का वाहन है, जिससे ग्रामीण व्यक्ति घायल हुआ था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को मनातु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले में शामिल तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें