दानिश अली ने कहा है कि कोरोना का काल पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की असली स्थिति उजागर कर दिया था। पूरा देश इस दौरान स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए संघर्ष कर रहा था।
बसपा सांसद दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जामिया ऐतिहासिक महत्व का संस्थान है और इस संस्थान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के भारी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे और इससे संस्थान का गौरव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
दानिश अली ने कहा है कि कोरोना का काल पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की असली स्थिति उजागर कर दिया था। पूरा देश इस दौरान स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कहा है कि इस आपदा से यह सीख लेनी चाहिए कि हमारे पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होनी चाहिए। जामिया यूनिवर्सिटी में मेडिकल केंपस होने से भविष्य में कोरोना जैसी किसी आपदा के आने पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश देने को कहा है।