फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों को घर में बुलाकर दिखाती थी पोर्न, और भी हुए कई खुलासे

Mon, 06 Feb 2017 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया  गया है जो अपने पड़ोस में रहने वाली बच्चियों का यौन उत्पीड़न करती थी। मीडिया खबरों के मुताबिक ये महिला बच्चियों को कथित तौर पर मोबाइल में पोर्न दिखाया करती थी। मामला पुणे के डांडेकर पुल का है, जहां महिला 4 नाबालिग लड़कियों को घर में बुलाकर ये सब करती थी। इस सभी बच्चियों की उम्र महज 14 साल है।
विज्ञापन


पहली बार उसने बच्चियों को अपने घर में 31 दिसंबर की दोपहर घर में बुलाया। उसने बच्चियों को आराम से बैठाने के बाद कहा कि वो उन्हें एक मजेदार चीज दिखाना चाहती है। उसने पोर्न वीडियो दिखाना शुरू कर दिया और साथ में अश्लील जानकारी भी देने लगी। उसने लड़कियों को बताया कि किस पार्ट को छूने में मजा आता है और किस को छूने में दर्द होता है।

घर में कई बार बुलाकर दिखाई पोर्न

ये घिनौना सिलसिला यहीं नहीं थमा, उसने फिर लड़कियों को अपने पास बुलाया और पोर्न दिखाई। हैरानी की बात है कि उसने तीसरी बार भी लड़कियों को अपने घर में यहीं सब दिखाया। इस बीच एक बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी, क्योंकि वह डर काफी डर गई थी। लड़की के मुताबिक उसे डर था कि कही उससे भी ये सब न करवाया जाए।

लड़कियों के साथ होने वाली इस घटना के बाद मां ने दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का पति पेशे से एक लेबर था जिसकी पिछले साल ही मौत हो गई थी। अब वो अपने देवर के साथ घर में रहती है।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद देवर के साथ रहती है

- फोटो : डेमो फोटो
पूछताछ किए जाने पर महिला ने ये नहीं कबूला कि वो लड़कियों को पोर्न दिखा रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला जो बयान दे रही है कि वे गुमराह करने वाले हैं। हालांकि महिला के फोन को जब्त करने के बाद जांच के लिए भेज दिया गया है। इतना ही नहीं महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें