फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बदमाशों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

Fri, 14 Oct 2016 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
छात्र को पीटता ग्रुप - फोटो : youtube
विज्ञापन
बिहार में अपराध की मार पूरे राज्य में अक्सर देखी जाती है, लेकिन इस बार मुज्जफरपुर के सेंट्रल स्कूल में छात्रों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल को दहला देने वाले वीडियो में छात्रों के एक ग्रुप ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की है।
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा गया है कि ये सभी स्कूली छात्र नाबालिग हैं। खबरों के अनुसार जिन दो छात्रों पर मारपीट का आरोप है वह उत्तरी बिहार में नामी गुंडे शशिभूषण उर्फ फौजी के बेटे हैं और उन्होंने अपनी दबंगई को बनाए रखने के लिए ऐसा किया है। दोनों बेटों ने अपने आतंक को बनाए रखने के लिए वीडियो वायरल किया है।

कानून की उड़ी धज्जियां

बिहार - फोटो : youtube
लचर कानून व्यवस्था और जंगलराज की मार झेल रहे बिहार में पुलिस ने वक्त रहते कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन, वीडियो में हुई बर्बरता से सवाल उठने लगे और जबरन उन्हें कदम उठाना पड़ा। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन दोनों सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

जिस छात्र की पिटाई की गई है उसने दोनों के खिलाफ स्कूल प्रशासन को शिकायत की थी। इसी का बदला लेने के लिए दोनों भाईयों ने दोस्तों के साथ उसे घेरा और यह रवैया अपनाया।
विज्ञापन

bihar - फोटो : youtube
दोनों भाईयों की और क्षेत्र में पिता की दबंगई का सबूत इस बात से भी साबित होता है कि पीड़ित छात्र ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कारगर कदम उठाए गए हैं।

देखें वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें