फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मामूली विवाद पर शख्स को किया अगवा, जीभ काटकर फेंका घर के बाहर

Fri, 14 Oct 2016 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Bihar
विज्ञापन
बिहार में आपसी रंजिश के चलते शख्स के साथ जो हुआ, उससे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है। राजधानी पटना के 35 किलोमीटर दूर शेरपुर इलाके में 5 बदमाशों ने पवन कुमार पर जानलेवा हमला करने के साथ उसकी जीभ काट दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेशे से बिजली मिस्त्री पवन को दशहरे के दिन अगवा किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बदमाश पवन को सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से पवन की जीभ काट दी। घर के बाहर घायल हालत में मिले पवन को परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हुई गंभीर

bihar police
घटना के मीडिया में आने बाद पुलिस घटना को लेकर गंभीर हुई। अस्पताल में जाकर पवन का बयान लिया। पवन ने बताया कि जिन 5 बदमाशों ने उसे अगवा किया था, उनमें से तीन को वह जानता है। उसने बताया कि उसके ऊपर हमला पुराने विवाद के चलते किया गया है।

मनेर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष मोहम्मद इकराम उल हक ने कहा कि पवन ने जिन तीन आरोपियों को नामजद किया है, वह तीनों अभी फरार चल रहे हैं। तीनों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि बदमाशों की इस हरकत के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और इसे जंगलराज से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें