फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिपाही ने की युवती से छेड़छाड़, गांववालों ने बंधक बनाकर धुना

Wed, 13 Jul 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत/हजारा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के हजारा/नेहरू नगर बाढ़ चौकी पर तैनात सिपाही को युवती से छेड़छाड़ करने पर गांववालों ने बंधक बना लिया और ग्राम प्रधान के घर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ पूरनपुर ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर सिपाही को ग्रामीणों से छुड़ाया। सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी गई है। उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

हजारा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में अस्थायी बाढ़ चौकी बनाई गई है। यहां पर पुलिस लाइंस से दो सिपाहियों और एक वायरलेस ऑपरेटर को ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार रात चौकी पर केवल सिपाही विपिन चौधरी था, बाकी दोनों कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। चौकी के नजदीक एक नाले के पास क्षेत्र के एक गांव की महिलाएं और युवती शौच के लिए आईं थीं। आरोप है कि सिपाही विपिन ने एक युवती को पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवती ने मचाया शोर, लोगों ने सिपाही को चौकी से खींचा

युवती के शोर मचाने पर सिपाही भागकर चौकी पर आकर बैठ गया। इसकी जानकारी लगने पर युवती के गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बाढ़ चौकी पहुंचकर सिपाही को पकड़ लिया। उसे अपने साथ ग्राम प्रधान के घर ले आए और बंधक बना लिया। यहां आरोपी सिपाही की जमकर पिटाई भी की गई। ग्राम प्रधान ने सूचना पुलिस को दी।

सिपाही के बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कुछ ही देर में सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। यहां सिपाही को घेरकर बैठी भीड़ से मामले की जानकारी ली। बाद में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल सिपाही को बंधनमुक्त कराया।

इस दौरान पब्लिक ने सिपाही को क्षेत्र से हटाने और घटना का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हंगामे की जानकारी लगते ही बाढ़ चौकी के गायब अन्य दो कर्मचारी भी चौकी पर आ गए। इधर एसपी मुनिराज, एएसपी विकास कुमार वैद्य ने भी सीओ से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी की।

मामले में पूरनपुर सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया है कि आरोपी सिपाही विपिन चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसका मेडिकल भी कराया गया था। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेज दी गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें