फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सड़क किनारे बैठे नाबालिग प्रेमी युगल को लोगों ने दी ऐसी खतरनाक सजा, जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

Sun, 14 Jan 2018 11:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देर रात सड़क किनारे बैठकर बातें करना प्रेमी युगल को भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें ऐसी खतरनाक सजा दी कि वह दोनों जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। पुरंदरपुर थाना इलाके के एक गांव में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को रात में एकांत में गुफ्तगू करने की सजा लोगों ने दोनों की शादी कराकर दी। सिंदूरदान भी आनन-फानन में मौके पर ही करा दी गई।

पढ़ें:- घर में प्रेमी के साथ ऐसी हालत में मिली बहन, देखकर भाई की शर्म से झुक गईं आंखें और फिर...
विज्ञापन


 इतना ही नहीं, पूरे मामले का वीडियो बनाया गया और उसे वायरल भी कर दिया गया। चिंता की बात तो यह है कि ऐसा करते वक्त किसी ने यह तक नहीं सोचा कि वे जो कर रहे हैं वह कानून का उल्लंघन है। 

नाबालिग जोड़े की शादी का वीडियो वायरल होते ही थाना क्षेत्र के उक्त गांव और उसके आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात नाबालिग जोड़ा देर रात गांव से बाहर सड़क किनारे बातें कर रहा था। 
विज्ञापन

तभी गांव के कुछ लोगों के उन पर नजर पड़ गई। थोड़ी ही देर में बात पूरे गांव में फैल गई और भीड़ जमा हो गई। सबसे पहले तो लोगों ने दोनों की पिटाई की और फिर पंचायत कर उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया। लोगों ने मौके पर पहुंचे लड़के और लड़की के घर वालों की धमकी भी दी और फैसला मानने को मजबूर कर दिया। 

पढ़ें:- मैनपुरी में पेड़ पर लटक‌े मिले प्रेमी युगल के शव, लड़का और लड़की की जाति थी अलग

आनन-फानन में राह चलते एक चार पहिया वाहन की रोशनी में दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया। साथ ही पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। 

जिससे मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, दोनों परिवार काफी डरे हुए हैं और घटना के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कुछ लोग मामले की जानकारी पुलिस को होने बात भी कह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें