फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों को बनाया प्रद्युम्न हत्याकांड का गवाह, कोर्ट में बयां की हकीकत

Wed, 13 Sep 2017 02:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की टॉयलेट में हुई निर्मम हत्याकांड के मामले में दो बच्चों को गवाह बनाया, जिन्होंने कोर्ट में मामले की हकीकत बयां की।
विज्ञापन


कोर्ट में स्कूल के दो बच्चों ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि वह बस कंडेक्टर को टॉयलेट और वाटरकूलर के पास देखा था। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बच्चों के बयान के मुताबिक उस वक्त स्कूल के टॉयलेट में कुल तीन बच्चे थे।

पढ़ें- प्रद्युम्न हत्याकांड: चश्मदीद के एक मास्टरस्ट्रोक ने झुठलाए 5 उभरते सवाल

प्रद्युम्न की हत्या से पहले तीनों बच्चों ने कंडक्टर अशोक को टॉयलेट के अंदर देखा था, दरअसल, ये तीनों बच्चे अपनी ताइक्वांडो ड्रेस चेंज करने के लिए वहां गए थे। बच्चों ने अपने बयान में खुलासा किया है कि उस वक्त एक माली भी टॉयलेट के अंदर था। उसने भी कंडक्टर को टॉयलेट के अंदर देखा था, इसके बाद चारों टॉयलेट के बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस चार्जशीट की तैयारी में 

- फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न हत्या के मामले में आरोपी कंडक्टर को जेल भेजने के बाद अब पुलिस चार्जशीट की तैयारी में है। पुलिस आयुक्त इस मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी है। जिला न्यायावादी से भी सलाह मशविरा और कानूनी पहलूओं पर चर्चा की जा रही है।

पढ़ें- प्रद्युमन हत्याकांड: चश्मदीद के 3 ऐसे खुलासे, स्कूल प्रबंधन की खुली पोल

सोहना के एसीपी ब्रहम सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है। शनिवार तक कोर्ट के सामने चार्जशीट प्रस्तुत कर दिया जाएगा। इसमें दो बच्चों का गवाही सबसे महत्वपूर्ण रहा है। दोनों बच्चों ने घटना से पहले आरोपी अशोक को टॉयलेट में देखा था। अभी तक प्रद्युमन हत्या के मामले में एक आरोपी अशोक ही है, कोई और इसमें शामिल नहीं है। इसमें स्कूल की लापरवाही है। इसमें स्कूल के दो शीर्ष अधिकारियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें