फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: जमीनी विवाद में स्थानीय नेता ने महिला की छाती पर मारी लात, मामला दर्ज

Mon, 18 Jun 2018 11:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में धर्मपल्ली मंडल परिषद के अध्यक्ष और टीआरएस नेता ने एक महिला से कथित तौर पर मारपीट की है। घटना निजामाबाद जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई थी। इस घटना का एक वीडियो भी इंटनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कितनी क्रूरता से इमादी गोपी उस महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 


वीडियो में जनप्रतिनिधि इमादी गोपी पहले तो महिला की छाती पर लात मारते हैं और जब वह नीचे गिर जाती है तो उसे लगातार लातों से मारते हैं। मामले पर पुलिस का कहना है कि पहले महिला ने ही उन्हें चप्पल से मारा था। यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा था जिसे लेकर गोपी और महिला के बीच मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है। जिसके बाद गोपी ने भी जवाबी कार्रवाई में शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि पिछले साल गोपी ने उसे 33.72 लाख रुपये में एक भूमि बेची थी। इस पर एक मकान भी बना हुआ था। उसने कहा कि उसे अभी तक भूमि नहीं मिली है। गोपी ने उससे इलाके में भूमि का मूल्य बढ़ जाने के बाद 50 लाख रुपये की भी मांग की और धमकी देने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला जमीन की मांग करने अपने परिवार के साथ गोपी के घर गई थी। वहां दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद महिला ने गोपी को कथित तौर पर अपनी चप्पल से मारा। पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद गोपी ने महिला को लातों से मारा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें