फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का लिंग काटने का प्रयास, बच्चे के शोर मचाने पर भागे आरोपी

Mon, 28 Mar 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बागपत के ग्राम सांकरौद में तीन युवकों ने आठ वर्षीय किशोर का लिंग काटने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर तीनों आरोपी भाग गए। पीड़ित के पिता ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी वकील रविवार को दोपहर के समय करीब दो बजे परिजनों के साथ अपने आठ वर्षीय पुत्र को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचा। उन्होंने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी।

उन्होंने कहा रविवार को सुबह के समय उसका आठ वर्षीय पुत्र मकान के पास खेल रहा था। रंजिश में गांव के ही तीन युवक उसे बहला फुसला पास के जंगल में ले गए और बच्चे का लिंग काटने का प्रयास करने लगे। इससे बच्चे को चोट भी आई।
विज्ञापन


बच्चे के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़ तो तीनों युवक बच्चे को छोड़कर भाग गए । थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर मामले की जांच  शुरू कर दी। साथ ही बच्चे का मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें