फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट से ब्लैकआउट, अंधेरे का फायदा उठा जेल से फरार हुए चोर

Mon, 03 Oct 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : mid-day
विज्ञापन
मुंबई के विष्णु नगर इलाके में ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद हुए ब्लैकआउट से चोरों को भागने में मदद मिली है। यह वाक्य शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि चारों ओर अंधेरा छा जाने का फायदा चोरों ने बखूबी उठाया और वह खिड़की को तोड़ कर जेल से फरार हो गए। कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों चोर खलील शेख और संदीप काकड़े मुंबई के विष्णु नगर थाने में बंद थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों पर पहले भी कईं चोरी के आरोप हैं। मिड-डे की खबर के अनुसार नवी मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था, और पुलिस कस्टडी के लिए उन्हें विष्णु नगर थाने में शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे पुलिस स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ और पूरे इलाके में बिजली जाने के बाद अंधेरा छा गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके की आवाज सुनने के बाद जब सभी मौके पर पहुंच गए और इसी का फायदा दोनों चोरों ने उठा लिया। पुलिस की गैरमौजूदगी और अंधेरा होने पर दोनों ने खिड़की को तोड़ा और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें