फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 प्लास्टिक के बोरे से बह रहा था खून, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 01 Oct 2017 10:03 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
गली में प्लास्टिक की पड़ी बोरी से खून बह रहा था। जब उसे खोलकर देखा तो लोग सहम गए। जानिए क्या था उस प्लास्टिक के बोरे में?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। बांसगांव तहसील में तैनात कानूनगो नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शनिवार को दस नंबर बोरिंग के पास स्थित गली में उनकी प्लास्टिक में लपेटकर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 

पढ़ें:- गन्नों के नीचे से निकल रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। कानूनगो 30 सितंबर को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। हत्या की जांच कर रही पुलिस को नरसिंह के करीबियों पर ही संदेह है। हालांकि अभी पुलिस अफसर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


कुशीनगर के कप्तानगंज बारी गांव निवासी नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर पूर्वी ललितपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद वह कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले। 
विज्ञापन

मृतक कानूनगो - फोटो : अमर उजाला
पास की ही एक लड़की की मदद से चौराहे तक वह बाइक से आए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। बेटी शशि मिश्रा ने रात आठ बजे के करीब उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। नौ बजे दोबारा कॉल करने पर मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताने लगा। 

​पढ़ें:- खेत में पड़ी थी पॉलीथिन, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए बेटा अनिल और सुनील कृष्ण त्रिपाठी थाने पहुंचे। उधर, पुलिस को हत्या कर फेंकी गई लावारिस लाश मिली। पुलिस ने फोटो देखकर परिवार वालों से शिनाख्त करने को कहा तो लाश नरसिंह की ही निकली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नरसिंह के दो बेटे अनिल और सुनील हैं। बेटी शशि मिश्रा भी शादी के बाद से पति से रिश्ते ठीक न होने के कारण पिता के साथ ही रहती थीं। वह प्राइवेट जॉब करती हैं। बड़ा बेटा एटीएम का कैश वैन चलाता है, जबकि छोटा बेटा प्राइवेट जॉब करता है। घर में बच्चों का पूरा परिवार रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें