फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

टूटी सड़क पर फिसली बाइक और छिन गई हमसफर की सांसें

Sun, 01 Oct 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
पत्नी के शव के पास बैठा बदहवास पति - फोटो : Amar Ujala
टूटी सड़कों पर बने छोटे गड्डों ने बाइक सवार एक बुजुर्ग दपत्ति को हमेशा के लिए जुदा कर दिया। गड्डे से बचने के लिए ज्योंही बाइक सवार व्यक्ति ने कोशिश की तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी और उनकी बुजुर्ग पत्नी के सिर को कुचलती हुई चली गई।


इसके बाद बदहवास पति अपनी पत्नी के शव के पास बैठकर रोता बिलखता रहा। यह दर्दनाक हादसा हुआ राजधानी जयपुर में झोटवाड़ा रोड पर पानीपेच के पास। दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस के अनुसार हादसे में प्रमिला धाकड़ उम्र 55 साल की मौत हो गई। वह अग्रवाल फार्म, मानसरोवर निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी थी।

दम्पति आज दोपहर को शास्त्री नगर स्थित योग भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। वे बाइक पर सवार थे और मानसरोवर से चांदपोल होकर ज्योंही पानीपेच चौराहे पर जलदाय विभाग के सामने पहुंचे। तभी बाइक चला रहे जगदीश प्रसाद ने सड़क पर बने गड्डों से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

और पत्नी के सिर को पकड़ कर वहीं बैठ गए...

dead body - फोटो : Demo pic
इससे वे असंतुलित हो गई और तभी तेज रफ्तार सरदार शहर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी और पीछे बैठी प्रमिला देवी उछलकर सड़क पर गिरी।  बस का टायर उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। यह देखकर जगदीश प्रसाद बदहवास हो गए।

तब आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए दम्पत्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। जगदीश प्रसाद एसबीआई से सेवानिवृत्त है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा राजस्थान से बाहर है। उसके आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा।
 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें