फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने डॉक्टर पत्नी का किया कत्ल, तीसरी पत्नी थी डॉक्टर

Fri, 15 Jul 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्‍ट्र में पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी डॉक्टर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी का क्लीनिक यहां वकाड रोड पर था। आरोपी ने क्लीनिक में घुसकर ही देशी पिस्टल से स्‍त्रीरोग विशेषज्ञ पत्नी को गोली मार दी। क्लीनिक के बगल में ही दोनों एक किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी इंजीनियर की पहचान मनोज पाटीदार (40) और मृतका की पहचान अंजलि (34) के रूप में हुई है। अंजलि आरोपी की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले आरोपी की दो पत्नियां संदिग्‍ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर चुकी थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मनोज ने जब अंजलि को गोली मारी तब उनका चाल साल का बेटा अंजलि के बगल में सोफा पर सोया हुआ था। मनोज ने अंजलि को बेहद करीब से गोली मारी और फिर अपनी कार लेकर पत्नी और बेटे को उसी हाल में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को फोन कर कहा, अंजलि को घायल कर दिया

आरोपी ने मनोज अंजलि को क्लीनिक में तड़पता छोड़कर भागने के बाद अपनी मां को फोन कर बताया कि उसने अंजलि को घालय कर दिया है। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उधर जब फायर की आवाज से चार साल का बेटा प्रयांग जगा तो वह रोने लगा तब आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

पुलिस ने आरोपी को एक घंटे अंदर ही कार समेत पकड़ लिया। हैरानी की बात है कि अंजलि का क्लीनिक और घर दोनों आश‌िर्वाद अपार्टमेंट्स के पास थे लेकिन किसी ने फायर की आवा नहीं सुनी। यानी घटना की गवाही देने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया है कि मनोज अंजलि पर शक करता था और इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। मनोज को शक था कि अंजलि किसी अन्य पुरुष से मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें