फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बनने का सपना देख रही सूरत की युवती ने कराया तीन का कत्ल

Thu, 19 May 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : GSNEWS
विज्ञापन
गुजरात के सूरत जिले में चार साल के बच्चे की मां और करोड़पति बनने का सपना देख रही महत्वाकांक्षी युवती को तिहरे हत्याकांड में पकड़ा गया है। शनिवार की रात को हुए तीन लोगों के सनसनीखेज हत्याकांड में कोमल गोयानी नाम की युवती प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो ‌तार कोमल गोयानी तक पहुंच गए। इसके बाद कोमल गोयानी ने पुलिस की पूछताछ में हत्या के सारे राज खोल दिए। कोमल ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने पिता और भाई को बोलकर ही बालु हिरानी पर 50 लाख रुपए वसूलने का दबाव बनाया ‌था। जिन तीन लोगों की हत्या की गई उनमें से एक बालु हिरानी भी है।

कोमल का उसके पति से तलाक हो चुका और वह अब अपने चार साल के बेटे को लेकर अपने पिता के पास रह रही थी।
विज्ञापन

कोमल को कमीशन में मिलने थे 50 लाख रुपए

कोमल गोयानी - फोटो : G PLUS
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कोमल ने पुलिस को बताया क‌ि उसे बालु को जमीन सौदे कराने के बदले 50 लाख रुपए देने थे। बताया जा रहा बालु से यह रकम कमीशन के तौर पर मिलना था। इस रकम से वह अपने बिजनेस को और बढ़ाना चाहती थी।

पैसों के लिए हुई तीन लोगों की हत्या में पुलिस ने गौतम (22), किशन रमेश खोखर (22) और भद्रेश उर्फ कल्लू 30 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया है। अभी गौतम को पिता को गिरफ्तार करना बाकी है।

कोमल ने अपनी पहचान जमीन सौदों के लिए अच्छी पीआर के तौर पर बना रखी थी। 2014 में कोमल ने एक कंपनी में करीब छह महीने तक काम किया और फिर उसने खुद का काम शुरू कर दिया था।

बताया जा रहा है वह जिन कंपनियों के लिए ठेके लेकर काम रही थी वहां अपना कंट्रैक्ट लाइसेंट भी रिन्यू नहीं कराया था। जिससे उसके बारे में कई तरह की ‌शिकायतें पुलिस को मिल चुकी थीं।

हालांकि कुछ दिनों में काम करने के बाद उसने अपने अच्छे स्वभाव के कारण इंडस्ट्री के बहुत से लोगों से संपर्क स्‍थापित कर लिए थे। इतना ही नहीं उसने कांग्रेस से जिला पंचायत का चुनाव भी 2015 में लड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें