फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनप्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को बंधक बना गैंगस्टर को छुड़ा ले गए साथी

Thu, 19 May 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
गैंगस्टर फरार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर पुलिस हिरासत से गैंगस्टर को लेकर फरार हो गए युवक। पंजाब के रोपड़ के नवांशहर-रोपड़ रोड पर घटी। यहां स्थित ढाबे पर बुधवार को पुलिस मुलाजिमों को गन प्वाइंट पर रख कुछ लोग कैदी  दिलप्रीत सिंह को लेकर फरार हो गए। फरार हुआ कैदी गैंगस्टर केसर मल्ली ग्रुप का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी एक पुलिस कर्मी की एके 47 राइफल और बीस कारतूस की मैगजीन भी लूट ले गए। बाद में एके 47 घटनास्थल से कुछ दूर पड़ी मिल गई। एसपी नवांशहर हरिंदर पाल परमार का कहना है पुलिस मुलाजिमों की लापरवाही से सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

बुधवार की दोपहर की करीब 1:40 बजे होशियारपुर जेल के पुलिस मुलाजिम कैदी दिलप्रीत सिंह पुत्र ओंकार सिंह वासी गांव ढाहा नूरपुरबेदी को खाना खिलाने के लिए रोपड़-नवांशहर रोड पर स्थित प्रीत डीलक्स ढाबे पर रुके। इस दौरान ढाबे पर फिल्मी अंदाज में छह-सात लोग दो गाड़ियों में पहुंचे और उन्होंने चार पुलिस मुलाजिमों को गन प्वाइंट पर ले लिया। ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रख दिया। इसके बाद वह लोग कैदी दिलप्रीत सिंह को साथ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पेशी भुगतने के बाद पुलिस मुलाजिम कैदी के साथ खाना खाने ढाबे पर रुके थे

गैंगस्टर फरार, जांच करती पु‌‌लिस - फोटो : amar ujala
जाते समय आरोपी ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे के सीडीआर और पुलिस मुलाजिम जसपाल की एके 47 राइफल व बीस कारतूसों की मैगजीन भी साथ ले गए। कुछ समय बाद पुलिस मुलाजिमों को एक राहगीर ने ढाबे से कुछ दूरी पर एके 47 राइफल पड़ी होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने वहां से राइफल बरामद कर ली। आरोपी मैगजीन अपने साथ ले गए।

नवांशहर के एसपी हरिंदरपाल सिंह ने बताया कैदी दिलप्रीत सिंह को होशियारपुर जेल के एएसआई नील कमल, हवलदार गुरदीप सिंह, बलविंदर सिंह व जसपाल रोपड़ में एडिशनल सेशन जज केएस गुप्ता की अदालत में पेश भुगताने के लिए लेकर आए थे।

पेशी भुगतने के बाद पुलिस मुलाजिम इस कैदी के साथ खाना खाने के लिए प्रीत ढाबे पर रुके थे। कैदी दिलप्रीत सिंह पर इरादा कत्ल व एनडीपीसी एक्ट समेत 11 मामले दर्ज है। एसपी परमार ने कहा कि कैदी को लेकर आए पुलिस मुलाजिमों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुलाजिमों ने कैदी को ढाबे पर खाना खिलाने की लापरवाही बरती है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें