हरियाणा की डांसर हर्षिता दहिया के कत्ल का कहीं असली सच ये तो नहीं है। जानिए बदमाशों ने उनपर किस वजह को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
थोड़े समय में ही डांस और सिंगिंग में मशहूर हुई हर्षिता की हत्या के पीछे विवादित रागिनी अपलोड करने का कनेक्शन सामने आ रहा है। हर्षिता ने विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके बाद उन्हें धमकी मिली थी।
पढ़ें:- हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 6 नहीं आठ गोलियां मारी गई थीं
हर्षिता ने हत्या से कुछ घंटे पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर धमकी मिलने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने वीडियो में कहा था कि वो ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं है।