फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस एजेंट के साथ एक साल तक रेप, ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपये हड़पे

Tue, 25 Jul 2017 04:56 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक महिला के साथ रेप करने और उससे 30 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। टाइम ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मेघवाड़ी पुलिस को 50 साल के एक व्यक्ति की तलाश है जिसने 49 साल की महिला इंशोरेंस एंजेट को धमकी देखकर 30 साल रुपये हड़पे और हजारों के गहने लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी व्यक्ति को पहले से ही जानती थी।
विज्ञापन


आरोपी व्यक्ति ने महिला से पैसे हड़पने के बाद उसको धमकी दी कि अगर वह किसी को कुछ भी बताएगी तो उसकी आपत्तिजन फोटो उसके रिश्तेदार को दिखा देगा। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी व्यक्ति मई 2016 से उसका रेप कर रहा था।

वह कभी-कभी पीड़िता के घर पर भी आकर रेप की घटना को अंजाम देता था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने महिला की आपत्तिजन तस्वीरें लेकर भी रखी थी और कॉल की रिकोर्डिंग और मैसेज से महिला को ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन


साथ ही महिला को धमकी देता था कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी सभी तस्वीरें उसके पति को दिखा देगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने महिला से 30 लाख रुपये का चेक, करीब 70 हजार के गहने और एक घड़ी हड़पकर फरार हो गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। वहीं पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें