फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने बना दिया चोर, पकड़े गए तो भी करते रहे इंकार

Tue, 25 Jul 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर लिया है। दोनों ने वारदात कबूल की हैं और उनसे चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


अजमेर के सिविल लाईन थाना पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शोरूम से चोरी गया माल और कार जप्त की है। गिरोह के सदस्य स्मैक की लत को पूरा करने के लिए वारदातें अंजाम देते थे।

सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि जयपुर रोड स्थित अदा साड़ियों के शोरूम में 23 जुलाई की मध्यरात्रि में चोरी की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस को भनक लगते ही शातिरों का पीछा किया और दो को दबोच लिया। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। करण सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ के बावजूद भी वह वारदात में लिप्त होने से इंकार करते रहे, लेकिन बाद में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कार और चोरी गया माल के बारे में बताया।
विज्ञापन


थानाधिकारी करण सिंह ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का विजय प्रकाश है जो इस गिरोह का सरगना है। आरोपी विजय प्रकाश पर यूपी में 2 दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज है, वहीं एक आरोपी दिल्ली के गोविन्दपुरी का रहने वाला कार्तिक है। दोनों को शोरूम मालिक के मुकदमे में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गिरोह के सदस्यों से ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें