फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने आतंकियों के पोस्टर किए जारी, कहीं आपके आसपास तो नहीं

Mon, 15 Jan 2018 11:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकियों का पोस्टर
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। शहर में संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।  गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को इंडियन मुजाहिदीन के चारों संदिग्ध आतंकियों की लंबे वक्त से तलाश है। पुलिस ने इन पर इनाम भी रखा है। पुलिस ने इन संदिग्ध आतंकियों के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। 

26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस हर जगह नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही है। गौरलतब है कि सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली में तीन आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। इनके फोन कॉल को इंटरसेप्ट किया गया है। ये सभी आतंकी जम्मु-कश्मीर के पुलवामा से फोन पर निर्देश ले रहे हैं।
विज्ञापन

फाइल फोटो
फोन इंटरसेप्ट होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है। राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस जामा मस्जिद इलाके की गहनता से जांच कर रही है। इलाके में पढ़ने वाले होटल-रेस्त्रां को भी खंगाला जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों ने जिन कॉल को इंटरसेप्ट किया है उसमें तीन संदिग्ध लोग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से कुछ खास काम करने के लिए निर्देश ले रहे हैं। हालांकि ये सभी बातचीत पस्तों भाषा में हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये सभी अफगानी हो सकते हैं जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण दे कर दिल्ली में भेजा गया हो। 

बता दें कि दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में आतंकी गतिविधि की सूचन मिलते ही दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली द्वारका फ्लाइओवर के नीचे एक ब्रीफकेस रख कर भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़ा था। सेना ने उसको अपने कब्जे में ले कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें