पूर्व प्रधान का शव नेशनल हाईवे पर मिलने से सनसनी फैल गई। मुरादाबाद का एक प्रॉपर्टी डीलर पूर्व प्रधान को घर से बुलाकर लाया था। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है।
जनपद अमरोहा के पूर्व प्रधान का शव नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मुरादाबाद का एक प्रॉपर्टी डीलर पूर्व प्रधान को घर से बुलाकर लाया था।
परिजनों ने साजिश के तहत प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना से वजह से पूर्व प्रधान की मौत की आशंका जताई है।
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर का पूर्व प्रधान ननुवा खां रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जनपद मुरादाबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ अपने घर से बाइक लेकर चला था, लेकिन रात बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा।