इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। जैसे यदि कोई लिंक आपके पास आए और उसमें लिखा हो कि आपको कोई इनाम मिला है तो ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।
इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फेसबुक पर आजकल ऐसे लिंक भी आते हैं जैसे आपके पहले प्यार का क्या नाम होगा, या आप कितने लोगों का दिल तोड़ चुके हैं या फिर आपकी शादी कब होगी। ऐसे लिंक लोगों को बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं और लोग इनपर क्लिक भी कर देते हैं। ऐसा हर उम्र के पढ़े लिखे लोग करते हैं और बकायदा उस पोस्ट को शेयर भी करते हैं। लेकिन ये भी एक तरीका है किसी का अकाउंट हैक करने का। ऐसे धोखों से बचने के लिए जरूरी होगा कि आप ऐसे किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक न करें।