उत्तर प्रदेश के असोहा (उन्नाव) खाना बनाने को लेकर विवाद होने पर गुस्साए पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। परिवार के लोग जब तक आग बुझाते विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका की शादी करीब सालभर पहले हुई थी।
असोहा थानाक्षेत्र के रावतखेड़ा गांव निवासी सुनील रावत की करीब एक साल पहले लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी रिंकी (22) से शादी हुई थी। पति के शराब के लती होने की वजह से आए दिन विवाद होता था। इस वजह से कई माह रिंकी मायके में रही।
सुनील के भतीजे की शादी की वजह से वह माहभर पहले ससुराल आई। रविवार को चचेरे भतीजे जगदीश की बारात बहोरिया गांव गई थी।
बारात में शामिल होने के लिए रिंकी का भाई सुरेश और छोटी बहन सुभाषिनी भी आई थी। शाम को सुनील अपने साले सुरेश के साथ बारात गया था। रात करीब 11 बजे दोनों गांव लौट आए।