महाराष्ट्र के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीसी) ने शिवसेना की महिला नेता को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिला की पहचान नेता शिवसेना नेता के रूप में हुई है जिसे शनिवार को एक छापेमारी में महाराष्ट्र के उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मुंबई के कल्याण और आस-पास के इलाकों में पिछले दो साल से देह व्यापार का धंधा चला रही थीं। आरोप है कि वह देह व्यापार कराने वाली लड़कियों से एक दिन का पांच हजार रुपए लेती थी और उन्हें बदले में 200 से 500 रुपए तक पकड़ा देती थी।