आरोप है कि सोमवार की रात सुदेश ने प्रेमी रंजीत के सहयोग से बेटी कलश की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मामा अतुल शर्मा पुत्र गिर्राज किशोर शर्मा ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ भांजी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इगलास कोतवाल अजीत सिंह न बताया कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की बेटी इन दोनों के बीच प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी, इसीलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। मृतका के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।