हरीश की डायरियों से खुलेंगे कुछ और नाम
मधुवन होटल में देह व्यापार का धंधा करने वाले मैनेजर हरीश से पुलिस को दो डायरियां मिलीं हैं। इनमें करीब 50 ग्राहकों के फोन नंबर के साथ ही युवतियों को दिए जाने वाली रकम का पूरा ब्योरा दर्ज है। डायरी में शहर के कुछ सफेदपोशों के नाम और नंबर भी पुलिस को मिले हैं।
30 हजार में सप्लाई होतीं थीं युवतियां
मधुवन होटल में सेक्ट रैकेट के लिए युवतियों को सप्लाई करने के एवज में होटल मैनेजर हरीश कोलकाता की महिला से हफ्ते भर या 15 दिन के लिए एक युवती को 30 हजार रुपये में लेता था। इसके बाद हरीश ग्राहक देखकर पांच से 10 हजार रुपये के हिसाब से युवतियों का सौदा करता था।