फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित छात्रा को जिंदा जलाया

Mon, 12 Feb 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक 12 साल की दलित छात्रा को जिंदा जला कर जान से मारने की कोशिश की गई है। पीड़िता का आरोप है कि रेप का विरोध करने के चलते उसके साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गांव के युवक ने नाबालिग छात्रा पर हमला किया है।



पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है, जब छात्रा अकेली थी और मौके का फायदा उठा कर सिरफिरे ने छात्रा से रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इस वारदात ने एक बार फिर इस काले सच को बेनकाब कर दिया है। 

 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें