फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन में पुलिस अधिकारी को जान से मारने की कोशिश

Wed, 07 Sep 2016 11:26 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी पर हमला करते कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान कुछ युवकों और पुलिस अधिकारी नितिन ढेंगले के बीच झड़प का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के तीस गांव नाका इलाके में हालात इतने बिगड़ गए कि युवकों ने पुलिस अधिकारी को डूबो कर मारने की कोशिश की है।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस अधिकारी और विसर्जन का काम करने वाले मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था और इसी बात से उन्होंने अधिकारी को जान से मारने की कोशिश की। चौंका देने वाली बात है कि वहां मौजूद लोगों ने भी कार्यकर्ताओं  को ऐसा करते देख नहीं रोका।
Trending Videos
विज्ञापन

आखिर क्यों गुस्से में हत्या करने वाले थे कार्यकर्ता?

- फोटो : ANI
डेढ़ दिन के गणपति के विसर्जन के लिए तीस गांव के परिसर में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। बताते चलें कि यहां पर तालाब में गणपति का विसर्जन मंडल के कार्यकर्ता ही करते हैं। इस बीच कुछ कार्यकर्ता विसर्जन कर रहे थे, तो कुछ ढोल बजा रहे थे, लेकिन ढोल बजाने की वजह विसर्जन में देरी हो रही थी और वहां भीड़ बढ़ती जा रही थी। 

कार्यकर्ताओं की मनमानी से नाराज लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी से शिकायत की। पुलिस अधिकारी के कहने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाना बंद तो किया, लेकिन उन्होंने विसर्जन करना भी रोक दिया। कार्यकर्ताओं के इस रवैये से परेशान अधिकारी ने खुद ही लोगों के गणपति को तालाब में विसर्जित करने का फैसला लिया।

बस इसी बात पर कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारी के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें