फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बकरी चुराने का था शक, युवक की बिजली के खंभे से बांधकर भीड़ ने की पिटाई

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: रचना शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा के मयूरभंज में भीड़ ने एक व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की है। मामला बुधवार का है। घटना जिले के बरीपदा में हुई। बकरी चेरी करने के शक में भीड़ ने युवक के साथ खूब मारपीट की। कुछ देर बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। 



         


घटना के वक्त मौजूद एक व्यक्ति ने बताया, "मैंने देखा कि कुछ लोग एक आदमी को बिजली के खंभे से बांधने के बाद पीट रहे हैं। जब मैंने पूछा तो मुझे बताया गया कि उसने साइकिल चुराने की कोशिश की थी। कुछ समय बाद पुलिस वहां आई और उसे ले गई।"


घटना के बाद मामला दर्ज हो चुका है और अभी जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next