दिल्ली में तीन दिन से लापता युवक की हत्या हो गई है। महरौली के सैदुल्लाजाब गांव में शनिवार शाम को युवक का शव फ्रिज में मिला जिससे सनसनी फैल गई। युवक का शरीर तीन टुकड़ों में कटा हुआ था। मृतक की पहचान चमोली, उत्तराखंड निवासी विपिन जोशी (29) के रूप में हुई है।
Delhi: Man missing for last three days found murdered, body chopped in pieces recovered from his fridge in Mehrauli pic.twitter.com/dkyRmSOCoH
— ANI (@ANI) October 15, 2017
ये भी पढ़ें- बीवी के चार टुकड़े कर फ्रिज में जमाए
सूचना मिलने पर महरौली थाना पुलिस व सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को खंगाला तो फ्रिज से खून निकल रहा था। फ्रिज को खोलने पर उसमें से युवक का शव निकला।
ये भी पढ़ें- दोस्तों के साथ नहीं रहने देती थी पत्नी, इसलिए पीट-पीटकर मार डाला
जानकारी के मुताबिक, विपिन जोशी यहां अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। मृतक का भाई गायब है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।