फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे में घर में नहीं रहना चाहती थी पत्नी, पति ने तीन बेटियों समेत किया कत्ल

Sat, 25 Jun 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुफलिसी दंश न झेल पाए एक हलवाई ने पत्नी और तीन बेटियों का कत्ल कर दिया। घर के चार सदस्यों की हत्या करके पीछे एक ही कारण था गरीबी। परिवार के सदस्यों की जरूरतें न पूरी होने पर घर में झगड़ा होता था। आए दिन की कलह से तंग आकर उसने तीन बेटियों और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


मामला तमिलनाडु के कृष्‍णगिरि जिले का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मिठाई की दुकान में काम करने वाले 35 वर्षीय शख्स ने 20 जून की रात को अपनी पत्नी और तीन बेटियों का कत्ल कर दिया। चारों की हत्या करने के बाद वह दो दिन तक उसके शव के साथ घर में रहा। पुलिस को किसी ने खबर दी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

आरोपी की पत्नी जिस वजह से रोज झगड़ा करती थी वह कहानी भी सहमा देने वाली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ की तो हलवाई चिन्नाराज ने चारों का कत्ल करने की बात कुबूल कर ली। आग पढ़ें छोटे घर में क्यों नहीं रहना चाहती थी पत्नी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां बड़ी हुईं तो घर के बाहर सोने लगा था चिन्नाराज

- फोटो : demo pic
पुलिस ने बताया चिन्नाराज ने 2012 में 38 वर्षीय महिला पंडिअम्मल से शादी की। महिला के सा‌‌थ पहले पति से तीन बेटियां थी। पहली बेटी पवित्रा पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी, दूसरी बेटी पैरा मेडिकल कोर्स में प्रेवश लेनी की तैयारी थी और छोटी बेटी स्नेता 12वीं कर रही थी।

चिन्नाराज एक कमरे वाले किराए के घर में रहता था। उसकी तीन बेटियां पवित्रा, परिमाला और स्नेहा चूंकि बड़ी हो चुकी थीं इसलिए उसकी पत्नी पंडिअम्मल बड़ा घर लेने की जिद कर रही थी। आर्थिक बजट को देखते हुए चिन्नाराज काफी दिन से पत्नी की बात को टालता र‌हा। लेकिन पिछले एक महीने उसकी पत्नी कुछ ज्यादा ही पीछे पड़ी हुई थी।

पत्नी के झगड़े और बेटियों के बड़े हो जाने की वजह से चिन्नाराज पिछले दो महीने से घर के बाहर सो रहा था। रोज की तरह 20 को को भी वह घर के बार सोने लगा तो उसकी पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया।

इसी बात से तंग होकर उसने पत्नी और तीन बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। चारों की हत्या करने के बाद वह घर में भीतर सो गया और दो दिन तक उनके शव के साथ बना रहा। तीनों बेटियां क्रमशः 19, 18 और 16 साल की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें