पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि त्रिवेदी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या की या फिर तीनों ने एक साथ आत्महत्या की। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं त्रिवेदी की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि तीन पन्नों के सुसाइड नोट में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का जिक्र नहीं किया गया है। नोट में त्रिवेदी ने सबकी मौत का कारण काली ताकतों को बताया है। उसने अपनी मां को जहर दे दिया था।
उसने लिखा है कि सब उसे शराबी बोलते थे, वह अपनी मर्जी से कभी शराब पीना नहीं चाहता था। काली ताकतें उसे शराब पीने के लिए उकसाती थीं। नोट में किसी तांत्रिक के बारे में भी कुछ नहीं लिखा है।
त्रिवेदी ने नोट में लिखा है कि उसकी डिक्शनरी में सुसाइड शब्द नहीं था। अगर सब उसकी बात सुन लेते तो उसकी जिंदगी कुछ और होती। उसने नोट में अपनी मां को कहा है कि तुम कभी नहीं समझी।
अगर तुमन पहले ही समझ जाती तो आज जिंदगी कुछ और होती। उसने नोट में आगे लिखा है कि किसी ने उसकी काली ताकतों वाली बात पर यकीन नहीं किया।