मुंबई में एक कुत्ते को बेरहमी से पीटने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुत्ते के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किए जिसके चलते कुत्ते के सिर की हड्डी टूट गई।
पढ़ें: प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका
घटना बीते शनिवार की है जब डब्बू नामक कुत्ता कलिना में रिजवी बिल्डिंग के कंपाउंड से गुजर रहा था। कंपाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी वारदात रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के मुताबिक, कुत्ते पर हमले के दौरान आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।
पढ़ें: 'पति' ने किया मेरा रेप, जानिए क्यों लगाया ऐसा आरोप
इसके बाद स्थानीय लोग डब्बू को पशु चिकित्सालय ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, डब्बू की हालत गंभीर है। वकोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत पशु से दुर्व्यवहार और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।