फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोस्त...दोस्त न रहा, वो 6 महीने से मेरा बलात्कार कर रहा था'

Tue, 22 Mar 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • महिला मित्र के साथ दरिंदगी, ब्लैकमेल कर 6 महीनों तक रेप
  • पुलिस ने आरोपी को दबोचा वीडियो क्लिप से कर रहा था ब्लैकमेल
विज्ञापन
6 महीनों तक महिला को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी जीशान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ते सेक्स अपराधों के ग्राफ में तब इजाफा और हो गया जब पुलिस ने महिला मित्र के साथ 6 महीनों तक रेप करने के आरोप में दुष्कर्मी को धर दबोचा।
विज्ञापन


दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात तेलंगाना के हैदराबाद की है। एक शख्स ने अपनी महिला मित्र के साथ यौन संबंध बनाया और उसका वीडिया बना लिया। 

हवस में अंधा हुआ शख्स वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा और 6 महीने तक महिला के साथ दुराचार किया। इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई, लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस के मुताबिक ब्लैकमेल कर महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी 23 वर्षीय जीशान अहमद है। जीशान ने महिला के साथ बनाए संबंध का वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के जरिए वो महिला को धमकी देता था। तकरीबन 6 महीनों तक जीशान ने महिला की आबरू को अपनी हवस के तले रौंदा। 
विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस के डेप्युटी कमिश्नर वी. सत्यनारायण ने बताया कि इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ा। सत्यनारायण के मुताबिक पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
देखें वीडियो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें