फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों ने कई महीनों तक किया मेड का रेप, घर की महिलाओं पर मदद का आरोप

Thu, 29 Dec 2016 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
देश की सबसे सेफ सिटी माने जाने वाली मुंबई में रेप की आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई के उल्लासनगर में घर में काम करने वाली मेड ने एक ही परिवार के चार पुरुषों पर रेप करने का आरोप लगाया है। 45 साल की मेड ने खुलासा किया कि उसके साथ हुए जघन्य अपराध में घर की महिलाओं ने भी साथ दिया। ये सभी पुरुष पेशे से वकील हैं। 
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पुरुष उसका रेप करते थे तो महिलाएं उसे चाकू की नोक पर चुप रहने की धमकी दिया करती थी। विथलवादी पुलिस ने घर के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि एक पुरुष को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल, परिवार में तीन भाई, मां और उनकी बहन-जीजा रहते हैं।

19 सितंबर को मेड ने बहन को पारिवारिक मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जब उसने इसकी खबर घर की मालकिन यानि मां को दी तो बहन ने उल्टा मेड पर ही आरोप लगा दिया। घर का नाम बदनाम करने का आरोप लगने पर तीनों भाई महिला पर भड़क गए और कमरे में ले जाकर कथित तौर उसके साथ रेप किया। महिला के मुताबिक घर के चौथे सदस्य ने उसे बाद में अकेला पाकर फिर एक बार रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में रेप करते हुए पकड़ा गया आरोपी​

महिला ने अपने साथ हुए पूरे हादसे को अपने भाई को बयां किया, जिसने उसे अपने घर में सीसीटीवी लगाने की सलाह दी। 18 दिसंबर के दिन वकील भाईयों में से एक सतीश उसके घर आया और उसका फिर रेप किया, जोकि सीसीटीवी में कैद हो गया।

मिड डे की खबर के अनुसार महिला ने कोलसेवदी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन रेप की पहली वारदात विथलवादी में हुई इसलिए एफआईआर ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोप में घिर सतीश को 31 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें