फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : लिव-इन पार्टनर की गला घोट कर की हत्या फिर शव को लगाई आग, गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 12:46 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कल्याण में एक व्यक्ति को कथित रूप से उसकी 19 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि व्यक्ति पर उसकी पार्टनर की हत्या करने और शव को जलाने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नीरज मौर्य (20) के रूप में हुई, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने कल्याण के बाल्यानी में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। 

कल्याण ग्रामीण पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शव की पहचान के लिए क्षेत्र में पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि आरोपी के साथ रह रही महिला को उन्होंने कुछ दिनों नहीं देखा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौर्य को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के बताया कि वह पीड़िता मोहिनी गुप्ता के साथ रह रहा था। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली थी। 

उसने पुलिस को बताया कि उन दोनों के बीच मतभेद थे। इस महीने की शुरुआत में दोनों के बीच कुछ बहस हुई थी, जिस पर गुस्साए मौर्य ने मोहिनी की गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में शव को प्लास्टिक बैट में लपेटा और एक निर्जन स्थान पर ले गया, जहां पेट्रोल डालकर उसने शव जला दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे एक सप्ताह की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें