मुजफ्फरनगर शहर से सटे एक गांव निवासी कक्षा-आठ की छात्रा को अगवा कर एक हफ्ते पूर्व युवक ने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक हफ्ते बाद पूछताछ किए जाने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी कक्षा-आठ की छात्रा है। चार नवंबर को छात्रा अपने स्कूल गई थी, जिसे नई मंडी क्षेत्र निवासी एक युवक अगवा कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने मुस्तफाबाद के जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा चुपचाप घर लौट आई और किसी से कुछ नहीं बताया।
यह भी पढ़ें: दरोगा के बेटे ने नशीला पदार्थ देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
महिला का कहना है कि इसके बाद से ही छात्रा घर में गुपचुप रहने लगी थी। मंगलवार को मां ने छात्रा से पूछताछ की, तो उसने घटना की जानकारी दे दी, जिसके बाद पीड़िता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/