फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के घरवालों को मनचले की धमकी, 'बचा सको तो बचा लो'

Wed, 30 Mar 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • मनचले के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, अगवा करने की कोशिश
  • उसके नापाक इरादों से डरकर 4 महीने से स्कूल नहीं गई छात्रा
  • छात्रा के घर में घुसकर अगवा करने पहुंच गया मनचला, नाकाम रहा
  • पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस से गुहार, पुलिस ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
घर में घुसकर मनचले ने मचाया कोहराम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इलाहाबाद में पुलिस अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के दावे कर रहे हैं और उधर यमुनापार के लालापुर इलाके में ग्यारहवीं कक्षा की एक दलित छात्रा को शोहदे की धमकियों की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा। चार माह तक वह स्कूल नहीं गई तो शोहदे ने उसके पिता को फोन पर धमकाया फिर अपने लोगों के साथ घर में घुसकर छात्रा के अपहरण की कोशिश की। भीड़ जुटने पर वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका लेकिन धमका गया कि किसी भी दिन छात्रा को उठा ले जाएगा। घबराए परिजनों ने सोमवार को शहर आकर एसएसपी से फरियाद की।
विज्ञापन


लालापुर के सुजौना गांव के दलित परिवार की 17 वर्षीय रीना (नाम काल्पनिक) ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसी गांव के पवन नाम के युवक पर छात्रा से छेड़खानी और अगवा करने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक स्कूल आते-जाते कई बार उसके साथ छेड़खानी की और बोला कि तुम्हें उठा ले जाऊंगा। 

घबराकर रीना ने करीब चार माह से स्कूल जाना ही बंद कर दिया। तब भी वह रीना को फोनकर बार-बार धमकियां देता रहा। इस शोहदे के डर से वह परीक्षा में भी नहीं शामिल हो सकी।  परिवार के लोग भी बेटी पर खतरे को देखते हुए कुछ नहीं कर सके। होली के रोज भी पवन ने छात्रा रीना के पिता को फोन कर गालियां दी और बोला कि तुम्हारी बेटी का अपहरण करने वाला हूं। मुझे कोई रोक नहीं सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा सटाकर की अगवा करने की कोशिश, नाकाम रहा

पुलिस दे रही है कार्रवाई का आश्वासन - फोटो : demo
छात्रा के पिता ने जाकर युवक के घर में बताया तो उसे समझाने की बजाय उल्टा छात्रा के परिजनों पर हमला कर दिया गया। घर में घुसकर छात्रा के परिवार के लोगों को पीटा गया। फिर तमंचा सटाकर रीना को खींचकर ले जाने लगे। 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तब छात्रा को छोड़कर आरोपी भागे मगर धमकी दे गए कि जल्द ही उसे अगवा करने के बाद गायब कर दिया जाएगा। छात्रा को लेकर उसके परिजन लालापुर थाने गए मगर पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर सोमवार को छात्रा के साथ उसके पिता, दादा समेत कई लोग एसएसपी दफ्तर आकर दुखड़ा रोया। 

एसएसपी केएस इमेनुएल ने एसओ लालापुर को मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर लिखकर कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। मगर छात्रा और उसके परिजन बेहद घबराए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें