फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के चलते पत्नी का मर्डर, लाश के टुकड़े कर जंगल में फेंके

Tue, 04 Oct 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के नालौर में शक के चलते पति ने अपनी पत्नी का खून कर दिया और उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए। पेशे सर्जन के सुधीर कुमार बाबू और उसकी पत्नी के बीच शक की वजह से झगड़े बढ़ने लगे थे।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के अनुसार दोनों पति-पत्नी में शक आ जाने की वजह से झगड़े होते रहते थे। विनिता अपने साथ होने वाली हर ज्यादती की खबर पिता को देती थी। इस बीच एक दिन विनिता को पिता ने कॉल किया, लेकिन उसने नहीं उठाया और जिस बात का डर था वही हुआ, उसका कत्ल कर दिया गया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने पूरी वारदात को एक शातिर ढंग से अंजाम दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के सच न उगलने के बाद पूछताछ में सख्ती अपनाई और आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पत्नी विनिता का कत्ल किया है। डॉक्टर ने बताया कि उसने लाश के टुकड़े कर दो ब्रीफकेस में भरकर चितौर के जंगल में फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें