फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की हत्याकांड में नामजद हिस्ट्रीशीटर की हिमायत सड़कों पर उतरें कुछ लोग

Tue, 04 Oct 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बली गांव के युवक विकास उर्फ विक्की की हत्या के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली की हिमायत में सोमवार को कुछ लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि मृतक के परिजन जोगेंद्र को केस में झूठा फंसा रहे हैं। उन्होंने एएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


 जोगेंद्र की मां कमला देवी ने कहा कि उसके बेटे जोगेंद्र के खिलाफ कई केस दर्ज थे। अधिकांश केसों में जोगेंद्र दोषमुक्त हो गया है। वह गांव में मेहनत, मजदूरी कर रहा है। पिछले साल जोगेंद्र को बुढेड़ा के युवक नीरज भाटी की हत्या के केस में झूठा फंसाकर जेल भिजवा दिया था। उस केस में समझौता हो चुका है।

अब फिर उसके बेटे पर विकास की हत्या का आरोप लगा दिया है। जो पूरी तरह से गलत है। उसने अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर ओमप्रकाश, मुकेश, बीरमति, रामवती, ओमवती, संतोष मौजूद रही। एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह था मामला ः बागपत। बुढेड़ा गांव के (हाल निवासी बली) विकास उर्फ विक्की को शनिवार रात करीब नौ बजे बली गांव में उसके नाना के घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें