फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्रामीण की निर्ममता से हत्या, गुप्तांग भी काटा

Sat, 24 Sep 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जिले के गांव बिजाहरी के जंगल में शौच करने गए एक 58 वर्षीय ग्रामीण को दरांती से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावरों ने ग्रामीण के गुप्तांग भी काट दिए। सुबह करीब सात बजे खून से लथपथ अधेड़ व्यक्ति को शौच करने गए लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। खबर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया। घायल के परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दरांती भी बरामद की है। घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान घायल ग्रामीण की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक  घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। हत्या का शक गांव के ही एक युवक पर जताया जा रहा है।  
विज्ञापन


ग्राम बिजाहरी निवासी 58 वर्षीय सूरजपाल उर्फ नेकसेराम पुत्र कांशीराम शुक्रवार की सुबह शौच करने जंगल में गया था। अन्य ग्रामीण भी शौच के निकले थे। गंदे नाले के निकट आम के बाग में खून से लथपथ नेकसेराम कराह रहा था। कराहने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर आ गई। 

घायल के सिर, शरीर एवं गर्दन पर दर्जन भर से अधिक वार के निशान और कटे हुए गुप्तांग देखकर ग्रामीण भौचक रह गए। हर किसी की जुबां पर आरोपी की बर्बरता की चर्चा थी। घायल की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि इस जघन्य हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों दिखाई इतनी बर्बरता

ग्राम बिजाहरी के सूरजपाल उर्फ नेकसे की जघन्य तरीके से हुई हत्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों के जेहन में कई सवाल उठ रहे हैं। मसलन, मृतक के साथ इतनी बर्बरता क्यों की गई। क्या योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया। चर्चा थी कि सूरजपाल उर्फ नेकसेराम ब्याज पर रुपयों का लेन-देन करता था। बताते हैं कि जिस युवक पर हत्या का शक है, उससे दो दिन पहले रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी भी हुई थी। ग्रामीणों के मन में सवाल था कि कहीं यह घटना इसी कहासुनी का नतीजा तो नहीं है। आरोपी ने बर्बरता की सभी हद पार कर दीं। सिर, गर्दन और छाती पर दरांती के इतने वार थे कि देखने वाले भी सिहर उठे। चर्चा यह भी है कि इतने प्रहार के बावजूद गुप्तांग काटने के पीछे हमलावर की आखिर क्या मंशा रही होगी। 

बर्बरता पर भड़के परिजन, ग्रामीण को धुना
ग्राम बिजाहरी निवासी सूरजपाल उर्फ नेकसेराम के साथ हत्या से पहले हुई बर्बरता देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ धमके। परिजनों एवं ग्रामीणों को गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक है। उन्हें जैसे ही पता चला कि इस युवक के पिता हाथरस जाने के लिए चौराहे पर खड़े हैं। गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणों ने उसके पिता को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर आ गई और युवक के पिता को आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस सकते में आ गई। 

सासनी के एसओ अखिलेश त्रिपाठी ने इस मामले में पूछने पर कहा, 'अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें