पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-14 में दबंगों ने विवाद के बाद एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
लोगों ने तीन आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मासूम समेत परिवार को ट्रॉमा भेजा। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिमरौली का राजेश कुछ दिन पहले पत्नी सुषमा, बेटी नेहा (3) व बेटे पंकज संग मजदूरी करने शहर आया था। वह वृंदावन सेक्टर-14 में फु टपाथ पर परिवार संग रह रहा था।