फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बच्चों की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, न्यायिक जांच की मांग

Thu, 17 Aug 2017 01:10 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन
गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में 60 से अधिक बच्चों की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में दो जनहित याचिकाएं अधिवक्ता सुनीता शर्मा और समाजसेवी तथा पूर्व पार्षद कमलेश सिंह की ओर से दाखिल की गईं हैं। याचिका में घटना की न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

 
याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति एमके गुप्ता की पीठ में 18 अगस्त को सुनवाई होने की संभावना है। याचिकाओं में कहा गया है कि 10 और 11 अगस्त को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से करीब 67 बच्चों की मौत हो गई। 

इस मामले में अस्पताल प्रशासन और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के साथ ही बड़े अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी को भी याचिका में आधार बनाया गया है। पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें